Sunday, 25 March 2012


झूठी राजनीती ....
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय का यह बयान है कि रामदेव को योग नही आता, आश्चर्यजनक की बात है कि नही है । बाबा रामदेब के शिविर में हजारो की संख्या में जनता सुवह सुवह उठ कर पहुँच जाती है, कैसे और क्यू ??? देश की जनता जान गई है कि कि योग उसके लिए फायदेमंद है । इससे शरीर और मन दोनो ही स्वस्थ रहते है।  और सब आजकल फायदे के पीछे ही तो भागते है और वैसे भी बड़े बड़े शहरों से लेकर छोटे छोटे गांवों तक योगा हो राहा है । ऐसी झूठी राजनीती हमारे दिलों को ठेस पहुंचाती है । दिग्विजय सिंह को चाहिए कि वे इस की बाते न करें जिससे जनता की नराजगी सहन करनी पड़े। राजनेता को इस तरह का बयान नही देना चाहिए...मुझे तो यह समझ नही आता कि इन्हें एक दूसरे की बुरायी करने में मिल क्या जाता है ....इन्हे बंद कर देनी चाहिए ये झूठा राजनीती, ये ऐसा करते तो अन्ना जैसे लोगो को आनदोलन की जरूरत नही पड़ती पर क्या करे ये राजनीती होती ही ऐसी है ....,.कुछ तो अपनी सोच बदलो... 
बसपा प्रमुख मायावती की आठ बर्ष पूर्व कुल संपत्ती 11 करोड़ रुपये थी जो अब बढ़कर 111 करोड़ रुपये अर्थात दस गुना से भी अधिक हो गई है। स्पष्ट है कि व्रध्दि उसे मिलने वाले वेतन भत्ते या किसी व्यवसाय में लाभ से नही हुयी है। यह आम जनता को पैसा है जो जनता की भलायी के कामों में लगना चाहिए था लेकिन ऐसा होता कब है । ये तो सब नेताओ की जेब में जाता है । इसी तरह सोनिया गांधी दुनिया की चौथी सबसे अमीर राजनेता हैं। विदेशों में जमा धन वापस लेने के लिए कानून नही बनाने का यह भी एक कारण हो सकता है वैसे तो राजनेताओ के पास कारणों की कोई कमी नही होती । यह सारा पैसा जनता का है, इसे वसूला जाना चाहिए मगल कैसे ?????  वरना ऐसे ही हर रोज नए घोटाले सामने आते रहेंगें और घोटालो के साथ एक घोटाले का नाम जुड़ता जायेगा ....जरा सोचिए अपने देश के भविष्य के बारे में दोस्तों.....प्रेरणा वैश्य...:)